BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गांव के लोग आज भी है मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्मशान घाट तक नहीं करोड़ों लाखों रुपए का भूमि पूजन करने वाली भाजपा सरकार दावा करती है... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 22, 2021

गांव के लोग आज भी है मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्मशान घाट तक नहीं करोड़ों लाखों रुपए का भूमि पूजन करने वाली भाजपा सरकार दावा करती है...


रेवांचल टाईम्स - जनप्रतिनिधियों के द्वारा लाखों वादे कर चुनाव जीतकर लोगो की तकलीफों को देखने तक कि फुर्सत नही आज भी लोग अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जम्मूसर कला के ग्राम पनिया जम्मू सर कला  मंशापूर्ण महुआ खेड़ा टोला देवल खेड़ा में जलाने के लिए श्मशान घाट तक नहीं करोड़ों लाखों रुपए का भूमि पूजन करने वाली भाजपा सरकार दावा करती है कि विकास हर गांव शहर में हो रहा है यह सच बताता है कि विकास कहां हो रहा है इस गांव में श्मशान घाट तक का निर्माण नहीं ग्राम वासियों ने बताया कि हम खुले में लाशों को  जलाने को मजबूर  हैं हमें बहुत परेशानी होती है  सरकारी  मूलभूत सुविधाएं जो होती है वह तो मिलना चाहिए जनता का अधिकार होता है  प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि शासन प्रशासन से कई दिनों से मांग कर रहे हैं कि शमशान जैसी सुविधाओं को हमारे ग्रामीण क्षेत्र में स्वीकृत किया जाए पर नेता  अधिकारी सुनने को तैयार नहीं मूलभूत सुविधा होती है श्मशान घाट लेकिन वह भी मरने के बाद नसीब नहीं ऐसा गांव    जो श्मशान घाट के विकास कार्यों से भी वंचित रहा है  प्रशासन अधिकारी नेता चैन की नींद सो रहे हैं जम्मू सर कला की पूर्व सरपंच राजकुमारी केवट जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्या को अवगत कराया शासन के लिए ध्यान आकर्षित किया इनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए ताकि गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना रहे।

No comments:

Post a Comment